विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर एमएलसी का मान बढ़ा गए सीएम

By JagranEdited By:
Published: Fri, 20 Sep 2019 11:21 PM (IST)

जासं, गाजीपुर : मुख्यमंत्री एक बार फिर न सिर्फ एमएलसी विशाल सिंह चंचल को हेलीपैड से अपने वाहन में सा

फिर एमएलसी का मान बढ़ा गए सीएम
फिर एमएलसी का मान बढ़ा गए सीएम

जासं, गाजीपुर : मुख्यमंत्री एक बार फिर न सिर्फ एमएलसी विशाल सिंह चंचल को हेलीपैड से अपने वाहन में साथ ले गए और वापसी में हेलीपैड तक ले आए बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखने को कहकर उनके सम्मान को बढ़ाया। इतना ही नहीं बाढ़ को लेकर उनसे जानकारी भी ली। आने से लेकर जाने तक हर जगह महत्व देकर दर्शाया कि चंचल उनके कितने नजदीकी हैं।

एमएलसी विशाल सिंह सीएम के साथ ही एमएलसी गंगादास बाबा आश्रम पहुंचे। कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात भी मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान एमएलसी साथ दिखे। हेलीपैड स्थल पर जाते समय भी वाहन में उनके साथ वार्ता करते हुए पहुंचे। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए। सीएम के साथ मंच पर आश्रम के महंत राजेंद्र दास, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, नीलकंठ तिवारी, सदर विधायक संगीता बलवंत, जमानियां विधायक सुनीता सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय बैठे थे। प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, रास बिहारी राय, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, राजेश्वर सिंह आदि रहे। उधर, हेलीपैड पर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सरोज कुशवाहा भी थीं। सभी ने सीएम का स्वागत किया।

आश्रम की चारों ओर से हुई थी बैरिकेडिग

- सीएम के आगमन को लेकर गंगा किनारे स्थित गंगादास बाबा आश्रम की चारों ओर से बैरिकेडिग की गई थी। किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। वहीं कार्यक्रम स्थल पर लोगों को बैठने के लिए बैरिकेडिग कर अलग-अलग दीर्घा बनाया गया था। सभी घेरे में एक एसआई संग पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं।