सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जासं गाजीपुर (दुल्लहपुर) क्षेत्र के नायकडीह से दोहरा होते हुए मऊ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक सुब्बा राम ने वर्ष 2014 में इस मार्ग पर केवल ढाई किलोमीटर तक पिचिग कराई थी। इसके बाद शेष उसी तरह छोड़ दिया गया। यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। आवागमन में परेशानी हो रही है।
जासं, गाजीपुर (दुल्लहपुर) : क्षेत्र के नायकडीह से दोहरा होते हुए मऊ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक सुब्बा राम ने वर्ष 2014 में इस मार्ग पर केवल ढाई किलोमीटर तक पिचिग कराई थी। इसके बाद शेष उसी तरह छोड़ दिया गया। यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। आवागमन में परेशानी हो रही है। यह सड़क नायकडीह, दोहरा, हृदयपुर से होते हुए मऊ को जाती है। जल्द ही मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रधान राजन चौहान, मुनीब चौहान, गौरव चौहान, मेवालाल चौहान, वकील चौहान, विवेक चौहान, विध्याचल यादव, प्रमोद यादव आदि थे।