दीवार के मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा में रविवार की दोपहर दीनानाथ गुप्ता की चाहरदीवारी गिरने से मलबे में दबकर रामा राम (55) की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। गांव के ही निजामुद्दीन अंसारी की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। शोक संवदेना व्यक्त करने के लिए उनके घर कुछ लोग गए थे।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा में रविवार की दोपहर दीनानाथ गुप्ता की चाहरदीवारी गिरने से मलबे में दबकर रामा राम (55) की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। गांव के ही निजामुद्दीन अंसारी की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। शोक संवदेना व्यक्त करने के लिए उनके घर कुछ लोग गए थे। इसी बीच निजामुद्दीन अंसारी व उनके पड़ोसी दीनानाथ गुप्ता के चहारदीवारी से तिरपाल बाधा गया था। बरसात का पानी जमा हो जाने से वजन ज्यादा हो गया। इसी बीच दीनानाथ गुप्ता की दीवार भरभरा कर गिर गई। पास बैठे रामाराम की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं शाहनवाज, प्रहलाद राम, बसावन प्रजापति व बंटी घायल हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को मलबा से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।