स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बना गोलंबर उपेक्षित
जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राष्ट्रीय कांग्रेस के पू
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मुख्तार अहमद अंसारी के नाम पर तहसील मुख्यालय के पास बना गोलंबर पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार है। गोलंबर के पास गंदगी का अंबार रहता है। वहीं सीढि़यों व इर्द-गिर्द लगे टाइल्स उखड़ चुके हैं।
करीब तीन दशक पूर्व नगर पालिका की ओर से तहसील से यूसुफपुर बाजार जाने वाले तिराहे पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. मुख्तार अहमद अंसारी के नाम पर गोलंबर का निर्माण कराया गया। समय के साथ गोलंबर के आकार प्रकार में परिवर्तित किया गया। गोलंबर का सुंदरीकरण कर टाइल्स आदि लगाया गया, लेकिन उचित रख-रखाव के अभाव में जगह-जगह टाइल्स उखड़ चुके हैं। पालिका अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि जल्द ही गोलंबर का सुंदरीकरण व अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।