Move to Jagran APP

नकली तेल कंपनी का भंडाफोड़, एक गिरफ्त में

एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर शुक्रवार को नकली तेल बनाने की कंपनी का पुलिस ने शुक्रवार भंडाफोड़ किया। यह गोरखधंधा स्टेशन बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास एक मकान में महीनों से चल रहा था। मौके से धंधे में संलिप्त एक मजदूर हत्थे चढ़ गया जबकि बड़ी मात्रा में उपकरण व रैपर बरामद हुआ। यहां से बन रहे तेल की आपूर्ति आसपास के जिलों व बिहार तक की जाती थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 07:37 PM (IST)
नकली तेल कंपनी का भंडाफोड़, एक गिरफ्त में
नकली तेल कंपनी का भंडाफोड़, एक गिरफ्त में

जासं, जमानियां (गाजीपुर) : एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर शुक्रवार को नकली तेल बनाने की कंपनी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। यह गोरखधंधा स्टेशन बाजार स्थित एक मकान में महीनों से चल रहा था। मौके से धंधे में संलिप्त एक मजदूर हत्थे चढ़ गया जबकि बड़ी मात्रा में उपकरण व रैपर बरामद हुए। यहां से बन रहे तेल की आपूर्ति आसपास के जिलों व बिहार तक की जाती थी।

loksabha election banner

स्टेशन रोड स्थित एक मकान में फर्जी आंवला तेल कंपनी का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। इसकी शिकायत पर कंपनी के दिल्ली के अधिकारी चन्देश्वर सिंह कई दिनों से यहां आए हुए थे। पूरी पड़ताल के बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। पुलिस टीम उन्हें लेकर मौके पर धमक पड़ी। मकान से 400 डिब्बा तैयार नकली तेल, 400 खाली डिब्बे व 3780 रैपर बरामद किए गए। इस दौरान मौके से एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को दबोचा जाएगा। फर्जी तेल कंपनी का खुलासा होने पर नगर में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी विजय यादव ने बताया कि कंपनी के जांचकर्ता की सूचना पर इसका भंडाफोड़ किया गया है। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.