स्नान करने गई किशोरी गंगा में डूबी, गई जान
थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी पिकी यादव (17) पुत्री रमायन सिंह यादव की शुक्रवार को सुबह गंगा में डूबने से मौत हो गई । ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे प्रयास के बाद शव को खोज निकाला। बाद में पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया गया। पिकी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जासं, भांवरकोल (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी पिकी यादव (17) की शुक्रवार को सुबह गंगा में डूबने से मौत हो गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के लोग शव को खोज निकाले। बाद में पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया गया। पिकी की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
सुबह के वक्त फिरोजपुर गंगा घाट पर पिकी अपने सहेलियों के साथ स्नान करने गई। काफी देर तक वे स्नान करती रही। अचानक पिकी गंगा में डूबने लगी। यह देखकर साथ में स्नान कर रहीं सहेलियां चीखने-चिल्लाने लगीं। जब तक आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचते इससे पहले ही वह गंगा में समा चुकी थी। किशोरी के गंगा में डूबने की जानकारी होते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण जाल डालकर उसकी तलाश शुरू किए तो कुछ ही दूरी पर बरामद हो गया। रमायन सिंह यादव की बेटी काफी होनहार थी। उसकी मौत से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ---
मां का रो-रोकर बुरा हाल
बेटी पिकी के गंगा में डूबने की मौत की जानकारी होते ही मां शांतिदेवी रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। बेटी का शव जैसे ही मिला तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। घरवालों ने बताया कि चार बहनों व तीन भाइयों में पिकी तीसरे नंबर पर थी।