महिलाओं को सिखाया स्तनपान
खानपुर (गाजीपुर) बाल विकास परियोजना विभाग की तरफ से क्षेत्र के सिधौना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर एक दिवसीय शिविर के माध्यम से से महिलाओं को स्तनपान व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। मुख्य सेविका सुनीता सिंह ने बताया कि स्तनपान कराते समय किस तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
जासं, खानपुर (गाजीपुर) : बाल विकास परियोजना विभाग की तरफ से क्षेत्र के सिधौना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर एक दिवसीय शिविर के माध्यम से महिलाओं को स्तनपान व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। मुख्य सेविका सुनीता सिंह ने बताया कि स्तनपान कराते समय किस तरह की समस्याएं आ सकती हैं। जिन महिलाओं का बच्चा स्तनपान नहीं कर पाता है उन्हें कैसे दूध पिलाया जाए इसकी विधि बताई। स्तन से निकाले गए दूध को शिशु को कैसे पिलाएं इसके बारे में जानकारी दी। बच्चे के जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को मां का गाढ़ा पीला दूध (कोलेस्ट्रम) आवश्यक रूप से पिलाना चाहिए। यह शिशु के लिए अमृत के समान होता है। कृष्णा सिंह, गीता भारती, सकुंतला देवी, लक्ष्मीना, कुसुम, प्रभावती देवी आदि थे।