विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में नौ सूत्रीय मांगों पर आर-पार के मूड में छात्र, रात भर पीजी कालेज के बाहर जारी रहा धरना

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 10:24 AM (IST)

गाजीपुर के पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। छात्र अपनी ...और पढ़ें

गाजीपुर पीजी कॉलेज में छात्रों का आर-पार का आंदोलन, रात भर चला धरना।

गाजीपुर पीजी कॉलेज में छात्रों का आर-पार का आंदोलन, रात भर चला धरना।

HighLights

  1. पीजी कॉलेज में एबीवीपी का नौ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना।

  2. छात्रों का आंदोलन मंगलवार रात भर चला, आर-पार की लड़ाई।

  3. शुल्क वापसी, लैब सामग्री, नई पुस्तकें प्रमुख मांगों में शामिल।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। पीजी कालेज में छात्र समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई में तब्दील होता नजर आ रहा है। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार सुबह कालेज के बाहर शुरू हुआ धरना देर रात तक जारी रहा। रात करीब एक बजे भी छात्र खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे डटे रहे।

आंदोलनकारी छात्रों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। छात्रों के बीच न तो कोई चिकित्सक मौजूद था और न ही पुलिस प्रशासन का कोई कर्मचारी। ऐसे में रात के अंधेरे में सड़क किनारे बैठे छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

शुल्क से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति तक उठाए सवाल

एबीवीपी की नौ सूत्रीय मांगों में साइकिल स्टैंड पर अतिरिक्त 30 रुपये शुल्क की वसूली वापस लेने, प्रयोगशालाओं में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने और पुस्तकालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नई पुस्तकें रखने की मांग शामिल है। इसके अलावा कालेज में ड्रेस कोड पूरी तरह लागू करने, छात्र कैंटीन शुरू कराने, भूगोल विषय का शैक्षणिक टूर प्रतिवर्ष आयोजित करने और परिसर में पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

छात्रों ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और प्राचार्य की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ मशीन की नियमित जांच कराने की भी मांग उठाई है। धरने में गौरव राय, आनंद मिश्र, शुभम वर्मा, चंद्रशेखर, आकाश यादव और विपुल सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। फिलहाल धरना जारी है और छात्रों ने पीछे हटने के संकेत नहीं दिए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।