संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिकता
जासं दिलदारनगर (गाजीपुर) अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता ने दिनेश अकेला को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। स्थानीय बाजार में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
जासं, दिलदारनगर (गाजीपुर) : अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता ने दिनेश अकेला को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। स्थानीय बाजार में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। दिनेश अकेला ने कहा कि जिम्मेदारी का निर्वाह समाज के लोगों के साथ मिलकर करेंगे। उनके समक्ष जो भी समस्या होगी उसका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के लोगों के साथ मिलकर संगठन को गतिशील किया जाएगा। प्रभु नारायण रौनियार, पवन रौनियार सभासद, प्रमोद रौनियार कोषाध्यक्ष, मुन्ना रौनियार, बबलू रौनियार, कृष्णा रौनियार आदि थे। अध्यक्षता अध्यक्ष अनूप रौनियार व संचालन महामंत्री अरविद रौनियार ने किया।