Move to Jagran APP

बैंकों के सामने बने गोला लोगों में बंटा मास्क

बैंकों के सामने बने गोला लोगों में बंटा मास्क

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:17 PM (IST)
बैंकों के सामने बने 
गोला लोगों में बंटा मास्क
बैंकों के सामने बने गोला लोगों में बंटा मास्क

जासं, सैदपुर (गाजीपुर): कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन होने के बाद लोग घरों में कैद हैं। गरीब व असहाय परिवारों के समक्ष भुमखरी की स्थिति बन रही है। प्रशासन अपने स्तर से खाद्यान्न व लंच पैकेट बंटवा रहा है। साथ ही कई सारी संस्थाएं भी आगे आकर उनका सहयोग कर रही हैं।

loksabha election banner

सामाजिक संस्था भारत जागृति फाउंडेशन की ओर से नगर में गरीबों व असहायों को राशन उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिसर्किमयों, स्वास्थ्यर्किमयों, नगर पंचायत र्किमयों को सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही गावों में भी मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। सियावां गांव में भारत जागृति फाउंडेशन के सदस्य अनिल गिरि द्वारा मास्क का वितरण किया गया। यहां नगर में विभिन्न बैंकों के सामने संस्था के सदस्यों ने चूना से गोला बनाया ताकि ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी बनी रहे। इस क्रम में सामाजिक संस्था युवा विकास मंच द्वारा भद्रसेन, डहराकला में जरूरतमंदों के घर पहुंचकर उन्हें ब्रेड, बिस्किट के साथ ही हाथ धोने के साबुन का वितरण संस्था के अध्यक्ष रविद्र कश्यप द्वारा किया गया। साथ में अजय कश्यप, सोनू विश्वकर्मा, सुनील आदि थे। नवभारत ट्रस्ट की तरफ से औड़हिार में गरीबों को साबुन व मास्क आदि वितरित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.