सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कटा केक, बंटी मिठाई
पीरनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी के 72वें जन्मदिन पर केक काट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
जासं, गाजीपुर : पीरनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के 72वें जन्मदिन पर केक काट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय ¨सह ने कहा कि सोनिया गांधी में कभी पद को लेकर कोई लालच नहीं रहा। पद ठुकरा कर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर तक मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर रविकांत राय, अर¨वद मिश्र, अजय ¨सह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, बटुक नारायण मिश्र, आशुतोष गुप्ता, मोहम्मद समीउल्लाह, राजेश श्रीवास्तव, मि¨लद ¨सह, चंद्रशेखर शुक्ला, रामप्रसाद राय, विनोद ¨सह थे। संचालन मोहम्मद राशिद ने किया।
जखनियां : ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को कस्बा स्थित शिवमंदिर पर सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों व नीतियों की तारीफ की। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर देवनारायण ¨सह, सर्वानंद चौबे, रीमा पांडे, अनिल ¨सह, रामाधार गिरी, राजकुमार पांडे, मिट्ठू मौर्या थे।