गाजीपुर में मेडिकल रिपोर्ट में हेराफेरी को लेकर पहले भी चर्चा में रहा था शुभम चौबे
कौसीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी शुभम चौबे पहले भी गाजीपुर में मेडिकल रिपोर्ट में हेराफेरी को लेकर चर्चा में रहा ...और पढ़ें

गाजीपुर में शुभम चौबे का मेडिकल रिपोर्ट हेराफेरी का पुराना मामला।
HighLights
शुभम चौबे का नाम मेडिकल रिपोर्ट हेराफेरी में पहले भी आया
उपचार का समय बदला गया, गलत नाम से इलाज हुआ था
न्यायालय ने विवेचक को फटकार लगाई, केस दर्ज हुआ
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कौसीन हत्याकांड के मुख्य आरोपित शुभम चौबे का नाम पहले भी मेडिकल रिपोर्ट में हेराफेरी को लेकर चर्चा में आ चुका है। नौ मई 2025 को झुन्नूलाल चौराहे पर गोली लगने के बाद गाजीपुर मेडिकल कालेज में उसका उपचार हुआ था।
मेडिकल रिपोर्ट में उपचार का समय सुबह 04:25 बजे दर्ज था, लेकिन बाद में काट-छांट कर उसे रात 11:10 बजे कर दिया गया। इतना ही नहीं, बीएचयू ट्रामा सेंटर में शुभम चौबे के बजाय विशाल चौबे के नाम से इलाज कराया गया। मामले की विवेचना के दौरान जब ये गड़बड़ियां सामने आईं तो न्यायालय में गलत मेडिकल प्रपत्र दाखिल करने पर तत्कालीन जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने विवेचक को कड़ी फटकार लगाई।
उनके आदेश पर विवेचक के खिलाफ प्रकीर्ण वाद भी दर्ज हुआ। अदालत ने मेडिकल अभिलेख सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। इस गोलीकांड में शिवम राय पर गोली मारने का आरोप था। पुलिस ने सुमित चौधरी, आलोक दूबे, कौसीन और शिवम राय को अलग-अलग तारीखों में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।