डाउन लाइन में श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल
जासं जमानियां (गाजीपुर) दानापुर मंडल के कुछमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच मगलवार की सुबह 5.15 बजे डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके चलते ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। पीडीडीयू से दूसरा इंजन आने पर 7.45 बजे ट्रेन आगे की ओर रवाना हुई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : दानापुर मंडल के कुछमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह 5.15 बजे डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके चलते ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। तमाम ट्रेनें यहां-वहां खड़ी रहीं। पीडीडीयू से दूसरा इंजन आने पर 7.45 बजे ट्रेन आगे की ओर रवाना हुई। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
नई दिल्ली से राजगीर को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन कुछमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच फेल हो गया। पायलट ने वाकीटाकी से इसकी जानकारी सकलडीहा स्टेशन को दी। वहां से इसकी जानकारी दानापुर नियंत्रण कक्ष को दिया गया। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन से दूसरा इंजन पहुंचा तो रेल कर्मचारियों ने उसे जोड़ा। तब 7.45 बजे ट्रेनों का परिचालन बहाल हुआ। दो स्टेशनों के बीच ट्रेन घंटों खड़ी होने से यात्री उमस और गर्मी से बेहाल हो गए। इस कारण डाउन लाइन की संघमित्रा एक्सप्रेस, मेमो पैसेंजर, पीडीडीयू दिलदारनगर ताड़ीघाट पैसेंजर, जनशताब्दी एक्सप्रेस पीछे के स्टेशनों पर घंटों फंसी रही। दिलदारनगर के यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि श्रमजीवी का इंजन फेल होने से ढाई घंटे तक डाउन लाइन का परिचालन बाधित रहा। सवा दो घंटे देर से पहुंची डीटी पैसेंजर डाउन लाइन में कुछमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से पीडीडीयू-दिलदारनगर ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन फंस गई। परिचालन बहाल होने के बाद नियंत्रण कक्ष द्वारा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाला गया। इस कारण डीटी पैसेंजर अपने नियत समय सुबह 8.05 के बजाय सवा दो घंटे देर से 10.22 पर दिलदारनगर पहुंची। जिला मुख्यालय सहित सरहुला, नगसर और ताड़ीघाट जाने वाले यात्री परेशान हो गए। कई यात्री सड़क मार्ग से रवाना हो गए।