Move to Jagran APP

भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

पाप-पुण्य के लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान चित्रगुप्त के जयकारा से वातातरण गूंज उठा। चित्रांश बंधु हाथ में जय चित्रांश का झंडा लिए चल रहे थे। बीच-बीच में आतिशबाजी भी हो रही थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:12 PM (IST)
भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा
भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

जासं, गाजीपुर : पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान चित्रगुप्त के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। चित्रांश बंधु हाथ में जय चित्रांश का झंडा लिए चल रहे थे। बीच-बीच में आतिशबाजी भी हो रही थी। जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए थे। छतों से पुष्पवर्षा की गई। महिलाओं ने भगवान चित्रगुप्त की आरती उतारी। शोभा यात्रा देखने के लिए सड़क पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कायस्थ बंधुओं ने कलम दवात की पूजा भी की।

loksabha election banner

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से उर्दू बाजार से भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़ा, ऊंट एवं ध्वज पताका से सुसज्जित इस यात्रा में भगवान चित्रगुप्त के साथ कायस्थ समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद, भारत माता, सम्पूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायन, प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, सुभाषचंद्र बोस, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद, कवि महादेवी वर्मा, शहीद खुदी राम बोस, डा. सम्पूर्णानंद, पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी आदि की झांकी शामिल थी। यात्रा का नेतृत्व महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा काशी प्रांत की मंत्री डा. अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि कुल देवता व महापुरुषों की याद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस जिले से निकलने वाली शोभा यात्रा अन्य जनपदों के लिए प्रेरणाश्रोत है। शोभा यात्रा में विधायक डा. वीरेंद्र यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन ¨सह, राजेश कुशवाहा, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, विवेक ¨सह शम्मी, अमर ¨सह राठौर, संतोष यादव, विपिन बिहारी वर्मा, सत्यप्रकाश आदि थे। संचालन महामंत्री प्रभात श्रीवास्तव ने किया।

खानपुर : क्षेत्र के गांवों में विधि विधान भगवान चित्रगुप्त पूजे गए। कायस्थ समाज के लोगों ने समाज के महापुरुषों को याद किया। अमेहता, खानपुर, अमेदा, नायकडीह में भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई गई।

नंदगंज : क्षेत्र के बरहपुर, सिहोरी, नंदगंज, डंडापुर, सिरगिथा, नारीपचदेवरा तथा सौरम आदि गांवों में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त का विधिवत पूजा पाठ किया। कई जगहों पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.