विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में सपा को झटका, महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शाम‍िल होने की चर्चा

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 07:15 PM (IST)

गाजीपुर में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने पद ...और पढ़ें

गाजीपुर में सपा को बड़ा झटका, महिला सभा जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज। - फोटो : सोशल मीड‍िया

गाजीपुर में सपा को बड़ा झटका, महिला सभा जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज। - फोटो : सोशल मीड‍िया

HighLights

  1. सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष विभा पाल का इस्तीफा।

  2. गाजीपुर में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल।

  3. विभा पाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। ज‍िले में जात‍िगत स‍ियासी समीकरणों के ल‍िहाज से बड़ा फेरबदल सामने आया है। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को जनपद में बड़ा झटका लगा है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उनका त्यागपत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

विभा पाल ने जिला अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला दिया है। लिखा है कि वह वर्तमान पद के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं, इसलिए स्वेच्छा से पद छोड़ रही हैं। इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म चल रहा है। 

हालांकि राजनीतिक गलियारों में उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदरूनी खींचतान और उपेक्षा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। कुछ दिन पहले ही महिला सभा की बैठक में उनकी नाराजगी की खबरें सामने आई थीं।
विभा पाल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।