सावन मास तक चलने वाले संकीर्तन में जुट रही भीड़
क्षेत्र के महेंवा गांव स्थित महेश्वर नाथ मंदिर पर सावन मास तक चलने वाला श्रीरामनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। प्रतिदिन अलग-अलग गांव की टोलियां मंदिर पर पहुंचती हैं। मंदिर के महंत जगमोहन दास ने बताया कि सभी लोगों का भगवान का स्मरण करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है।
जासं, मलसा (गाजीपुर) : क्षेत्र के महेंवा गांव स्थित महेश्वर नाथ मंदिर पर सावन मास तक चलने वाला श्रीरामनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। प्रतिदिन अलग-अलग गांव की टोलियां मंदिर पर पहुंचती हैं। मंदिर के महंत जगमोहन दास ने बताया कि सभी लोगों का भगवान का स्मरण करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है। साथ ही परिवार उन्नति की ओर से बढ़ता है। आज का समाज एक दूसरे को धोखा देने में लगा है। ऐसे लोगों का कभी कल्याण नहीं होता है। जीव को हमेशा सत्य का रास्ता अपनाना चाहिए। गलत काम का असर परिवार पर पड़ता है और धीरे-धीरे पतन शुरू हो जाता है। कीर्तन की समाप्ति पर भंडारा होगा। सावन के पहले सोमवार से ही कीर्तन शुरू है। यहां पर सावन मास में मेला लगता है। दूर-दराज से श्रद्धालु आकर मत्था टेकते हैं। पूजन-अर्चन कर प्रसाद चढ़ाते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप