Move to Jagran APP

आरएसएस समर्थक लगाएंगे कुटुम्ब शाखा

जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में रविवार की शाम साढ़े पांच बजे कुटुम्ब शाखा लगाएंगे। जिला संपर्क प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि स्थापना के बाद पहली बार संघ के सभी आयामों के लोग अपने परिजनों के साथ कुटुम्ब शाखा संचालन कर राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ एकजुटता दिखाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 04:29 PM (IST)
आरएसएस समर्थक लगाएंगे कुटुम्ब शाखा
आरएसएस समर्थक लगाएंगे कुटुम्ब शाखा

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर): राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में रविवार की शाम साढ़े पांच बजे कुटुम्ब शाखा लगाएंगे। जिला संपर्क प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि स्थापना के बाद पहली बार संघ के सभी आयामों के लोग अपने परिजनों के साथ कुटुम्ब शाखा संचालन कर राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता दिखाएंगे। जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख मुकेश यादव ने कहा कि एक घंटे के शाखा में सूर्य नमस्कार के साथ मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और व्यायाम, शारीरिक खंड के साथ सभी कार्य किए जाएंगे। पदाधिकारियों के अनुसार सभी लोग अपने अपने घरों की महिला-पुरुषों या बच्चों के साथ ही कुटुम्ब शाखा का संचालन करेंगे। मंडल प्रमुख युद्धवीर सिंह ने कहा कि घर की नई पीढ़ी के साथ पारिवारिक महिलाओं को भी संघ के क्रियाकलापों को समझने का  मौका मिलेगा। अपने-अपने परिजनों के साथ एकल विद्यालय के राजन यादव, जितेंद सिंह, मनोज सिंह, श्यामसुंदर त्रिपाठी रविवार की शाम कुटुम्ब शाखा लगाने के लिए उत्साहित हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.