Move to Jagran APP

रेल राज्य मंत्री के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जासं, गाजीपुर : रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 09:41 PM (IST)
रेल राज्य मंत्री के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जासं, गाजीपुर : रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही जगह-जगह पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

जमानियां : पर्यावरण को बचाना है, तो पौधे लगाना है इसी क्रम में भाजपा नेता मानवेंद्र ¨सह मानव की देखरेख में मनोज सिन्हा के जन्मदिवस पर 501 पौधे देवल से अमौरा गांव तक दो किमी सड़क के किनारे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसमें अन्त्योदय कल्याण समिति के लोग भी शामिल थे। पौधरोपण से पूर्व पंडित सीताराम उपाध्याय ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। इसके बाद पौधे लगाए गए। नीम, पीपल, जामुन, पापुलर सहित आदि के छायादार पौधे लगाए गए। मानवेन्द्र ¨सह ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव मानव व जीव-जंतुओं के लिए अभिशाप साबित होगा। समय रहते पर्यावरण के संरक्षण को लेकर कदम नहीं उठाए गए तो एक दिन मानव जाति का विनाश निश्चित है। पेड़-पौधे का क्षय होना आपदा जैसी समस्या उत्पन्न होना है। पौधा लगाना पुनीत कार्य है। हमारे पूर्वजों ने अधिक से अधिक पौधरोपण किया था जिसका लाभ आज हमें मिल रहा है। इसलिए हमें भी विरासत में मिले वृक्ष को सजोने की जरूरत है। अन्यथा आने वाली पीड़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। कार्यक्रम में डा. माधव मुकुंद, अमोघ ¨सह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रहलाद ¨सह, रविन्द्र गिरी, संजीव ¨सह, अप्पू ¨सह, मनोज ¨सह, नीरज तिवारी, अभय ¨सह राठौर, दीपक गुप्ता, राकेश ¨सह, मनोज यादव, जंगबहादुर, अरुण राय, कृष्णकांत ¨सह, चतुर्भुज उपाधयाय, श्रीभगवान प्रजापति, धीरज आदि मौजूद थे। इसी क्रम में रेल राज्य मंत्री के जन्मदिवस पर युवा समाजसेवी राहुल वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं ने पौधरोपण किया। इस मौके पर सुनील जायसवाल, मनीष पासवान, आदित्य पांडेय, सुंदरम राय, आकाश शर्मा, सागर वर्मा, शिवम राय, गोपाल वर्मा, विशाल यादव आदि मौजूद थे।

खानपुर : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का जन्मदिन खानपुर में भाजपा नेता ¨पटू ¨सह के आवास पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के लंबी उम्र की कामना की। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने कहा कि सांसद द्वय ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। इस मौके पर प्रेमशंकर ¨सह, लालबहादुर यादव, मिथिलेश दीक्षित, अनिल ¨सह, सतीश ¨सह, अरुण प्रकाश ¨सह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.