पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रतिरोध दिवस
जासं गाजीपुर राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि वापस लेने के अलावा अन्य मांगों को लेकर जिला कार्यालय भारद्वाज भवन पर प्रतिरोध दिवस मनाया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से आम आदमी की क्रयशक्ति घट गई है। मूल्य वृद्धि से आम जीवन संकट ग्रस्त हो जाएगा। जनहित में 71 प्रतिशत टैक्स लगाना उचित नहीं है।
जासं, गाजीपुर : राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल के मूल्य वृद्धि वापस लेने के अलावा अन्य मांगों को लेकर जिला कार्यालय भारद्वाज भवन पर प्रतिरोध दिवस मनाया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से आम आदमी की क्रयशक्ति घट गई है। मूल्य वृद्धि से आम जीवन संकट ग्रस्त हो जाएगा। जनहित में 71 प्रतिशत टैक्स लगाना उचित नहीं है। हर हाल में मूल्य वृद्धि वापस लिया जाए। ऐसा न होने पर अखिल भारतीय किसान सभा जिले भर में जन आंदोलन चलाएगी। जिला सचिव अमेरिका यादव ने कहा कि केंद्र में सत्ताशीन भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं कर रही है। लोकतांत्रिक रूप से विरोध करने वालों का गला घोंटा जा रहा है। उनको डराने धमकाने के साथ ही उनके उपर अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमा पंजीकृत करवाकर मुंह बंद किया जा रहा है। यह देशहित एवं समाज हित में नहीं है। डा. रामबदन सिंह, रामअवध, रामा यादव, ईश्वर लाल गुप्ता, रमेश चंद्र पाल, रामशुक्ला, रामाश्रय चौहान आदि ने अपना विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रामलाल व संचालन जितेन्द्र कुमार यादव ने किया।