Move to Jagran APP

रामचरितमानस श्रेष्ठ पौराणिक महाकाव्य

जासं, गाजीपुर : तुलसी का रामचरित मानस भारतीय संस्कृति का विश्वकोष है और साथ ही वह विश्व

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:52 PM (IST)
रामचरितमानस श्रेष्ठ पौराणिक महाकाव्य
रामचरितमानस श्रेष्ठ पौराणिक महाकाव्य

जासं, गाजीपुर : तुलसी का रामचरित मानस भारतीय संस्कृति का विश्वकोष है और साथ ही वह विश्व का एक श्रेष्ठ पौराणिक महाकाव्य है। रामकथा के माध्यम से तुलसी ने भारतीय जीवन की नाना दशाओं, गतिविधियों, संघर्षों व आदर्शों का जो चित्रण किया है वह साढ़े चार सौ वर्षों बाद भी भारतीय जीवन का आदर्श बना हुआ है। यह कहना था वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र नाथ पाठक का। वे पंडित रामचरित उपाध्याय स्मृति संस्थान में आयोजित तुलसी जयंती को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने स्वराज्य का आदर्श रामराज्य को ही माना था। जहां तक कवित्व का प्रश्न है, तुलसी द्वारा पूरे रामचरित से अनेक मार्मिक घटनाओं का चयन और उसका हृदयस्पर्शी वर्णन उनके महाकवित्व का प्रमाण है। अपने 12 ग्रंथों में तुलसी ने कवितावली के उत्तराखंड में सामाजिक यथार्थ का ज्वलंत चित्रण किया है। अध्यक्ष रामवृक्ष पांडेय ने तुलसी को श्रृंगारिक पीड़ा का मार्मिक कवि बताया। डा. मंधाता राय ने कहा कि मानस के चरित्रों में ज्ञान, कर्म और उपासना का पूर्ण प्रकर्ष प्राप्त होता है। तुलसी के राम एक मिथक थे जिसमें उन्होंने शक्ति, शील और सौंदर्य संपन्न ईश्वरत्व की प्रतिष्ठा की थी। माधव कृष्ण ने कहा कि तुलसी ने मानस में राम और हनुमान को सर्वाधिक महत्व दिया। इस दौरान डा. गजाधर शर्मा गंगेश , डा. बालेश्वर विक्रम ,डा. रमाशंकर ¨सह, त्रिभुवन ¨सह, विद्याशंकर पांडेय व त्रिभुवननाथ वेणु ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया। गोष्ठी में अनंतदेव पांडेय, कामेश्वर दुबे, दिनेशचंद्र शर्मा, दुर्गा तिवारी, गोपाल गौरव आदि ने भी भाग लिया। श्रोताओं में प्रमोद कुमार राय, सियारामशरण वर्मा, डा. उदय प्रताप पांडेय व डा. सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.