भूमि विकास बैंक संचालक मंडल के सदस्य बने रमाशंकर
जमानियां (गाजीपुर) वरिष्ट भाजपा नेता रमाशंकर उपाध्याय को भूमि विकास बैंक संचालक मंडल का प्रदेश सरकार द्वारा सदस्य मनोनीत किये जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी व्यापत है। बुधवार को तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : वरिष्ट भाजपा नेता रमाशंकर उपाध्याय को भूमि विकास बैंक संचालक मंडल का प्रदेश सरकार द्वारा सदस्य मनोनीत किये जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। बुधवार को तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। रमाशंकर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुझे भूमि विकास बैंक संचालक मंडल का सदस्य मनोनीत कर जन्मदिवस पर एक अहम तोहफा देकर किसानों और गरीबो में भूमि विकास बैंक के माध्यम से सेवा करने का अवसर भी प्रदान किया है। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार राय, अवधेश सिंह, निपेंद्र, सुनील सिंह, दाऊ जी, पप्पू कुशवाहा, धनंजय मिश्र, नारायण दास, सन्तोष उपाध्याय, सगीर खां आदि थे।