वनों की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य
जासं जमानियां (गाजीपुर) दाउदपुर गांव स्थित श्रीआद?त्?िय इंटर कालेज में शुक्रवार को विश्व वानिकी दिवस पर गोष्ठी हुई। जंगलों का संरक्षण करने पर जोर दिया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि विकास के नाम प पर वन व जंगलों की कटाई जोरों से हो रही है। यह चिता का विषय है। इस पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : दाउदपुर गांव स्थित श्री आदित्य इंटर कालेज में शुक्रवार को विश्व वानिकी दिवस पर गोष्ठी हुई। जंगलों का संरक्षण करने पर जोर दिया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि विकास के नाम पर वन व जंगलों की कटाई जोरों से हो रही है। यह चिता का विषय है। इस पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। प्राथमिक विद्यालय डेहरिया के सहायक अध्यापक रमेश सिंह ने कहा कि वन हमारे जीवन का आधार है। वनों की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। मानव सभ्यता का विकास वनों की गोद में हुआ है। भारतीय सभ्यता के विकास में वृक्षों का विशेष महत्व है। शुद्ध वातावरण के लिए वनों की रक्षा जरूरी है। इसके बाद इंटर कालेज के परिसर में पौधरोपण किया गया। परिवार के हर सदस्य के नाम पर पौधे लगाने का सभी ने संकल्प लिया। अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रभाकर सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, अरुण कुमार, आनंद कुमार, राजू राम प्यारे सिंह आदि थे। आयोजक प्रभाकर सिंह ने आभार व्यक्त किया।