विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को बूथों पर जुटे संभावित मतदाता, विशेष अभियान में जमा हुए आवेदन

By Jitendra Kumar Verma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 29 Nov 2026 05:46 PM (IST)

गाजीपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण कर पात्र नागरिकों से नाम दर्ज कराने की अपील की, जहूराबाद में नए मतदाताओं पर जोर रहा।

जिले के सभी मतदेय स्थलों पर चला अभियान, डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर लिया जायजा।

जिले के सभी मतदेय स्थलों पर चला अभियान, डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर लिया जायजा।

HighLights

  1. गाजीपुर में मतदाता सूची संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

  2. नए नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने हेतु बूथों पर आवेदन जमा हुए।

  3. जिलाधिकारी ने पात्र नागरिकों से नाम दर्ज कराने की अपील की।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से लेकर त्रुटियों में सुधार तक के लिए शनिवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित अभियान दिवस पर बीएलओ ने मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्रों की जानकारी देने के साथ आवेदन भी जमा कराए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराने की अपील की।अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे पुनरीक्षण में 17 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी।

शनिवार को मतदाताओं ने सूची में अपना नाम और विवरण भी जांचा। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, अपात्र या मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 और नाम-पते में संशोधन के लिए फार्म-8 के आवेदन लिए गए। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

जहूराबाद में दो हजार नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य
विशेष अभियान दिवस पर जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर रहा। शनिवार को करीब दो हजार फार्म-6 जमा कराने का लक्ष्य था। खबर लिखे जाने तक 1141 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। 27 नवंबर तक क्षेत्र में फार्म-6 के 9451, फार्म-7 के 757 और फार्म-8 के 714 आवेदन मिल चुके थे।

एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा ने नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद के बूथ संख्या 193, 194, 195 और 196 का निरीक्षण कर बीएलओ से प्रगति जानी। उन्होंने विशेषकर महिलाओं और युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।