दिलसादपुर में गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम निरस्त
जासं गाजीपुर भक्ति योग आश्रम (ब्रह्म विद्यालय) दिलसादपुर बाराचवर पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुपूर्णिमा पर होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। आश्रम के परमहंस सद्गुरु स्वामी विनोदानंद महाराज ने घर पर ही श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने का आह्वान किया है।
फोटो-33सी।
जासं, गाजीपुर : भक्ति योग आश्रम (ब्रह्म विद्यालय) दिलसादपुर बाराचवर पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुपूर्णिमा पर होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। आश्रम के परमहंस सद्गुरु स्वामी विनोदानंद महाराज ने घर पर ही श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने का आह्वान किया है। बताया कि कोरोना संक्रमण ने पूरे विश्व को संक्रमित कर दिया है। इस कार्यक्रम से भक्तों को काफी परेशानी होती। सभी लोग घर पर ही पांच जुलाई को गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाएं। आज का दौर गरीब परिवार को सभी प्रकार से सेवा करने का है। घरों में रहकर ही भक्ति भाव के साथ पूजा पाठ यथासंभव उनकी मदद करें। जल्द ही यह कठिन दौर पूरे विश्व से समाप्त हो जाएगा। भारत जरूर जीतेगा और कोरोना की हार होगी।