नए कानून से कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण : तेजस्वी
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नए कानून के जरिए कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नए कानून के जरिए कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण किया जा रहा है। इससे किसानों का शोषण होगा। सरकार विभिन्न सेक्टरों का पहले ही निजीकरण करने में जुटी है। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को शहर के तुलसीसागर में पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पटना रवाना हो गए।
तेजस्वी यादव का प्रोटोकाल सुबह 11.30 बजे अंधऊ एयरपोर्ट पर आने का था, लेकिन उनका चार्टर प्लेन तीन घंटे देर से पहुंचा। एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सड़क मार्ग से वह शहर के तुलसीसागर कालोनी में पत्रकार अशोक सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह के बहू भोज में शामिल हुए।
तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। कहा कि हमने बिहार का चुनाव कमाई, सिचाई, दवाई व पढ़ाई के नाम पर लड़ा। सिचाई किसानों का बहुत बड़ा मुद्दा है। बिहार में तो मंडी ही खत्म कर दी गई। अब एक मार्केट की बात की जा रही है। यह सेक्टर जो अभी तक प्राइवेट नहीं हो पाया था, अब उसका भी निजीकरण करने की कोशिश हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि एयर इंडिया व रेलवे से लेकर पेट्रोलियम कंपनियां सब निजी हाथों में चलीं गई। कृषि क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर के घुसने से किसानों का शोषण होगा। इस दौरान तेजस्वी से मिलने सैकड़ों लोग पहुंचे थे। शिक्षक नेता स्व: विनोद सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मनोज सिन्हा
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर आए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने पैतृक गांव में पूजन-अर्चन में शामिल होने के बाद बाइरोड नगर के शास्त्रीनगर कालोनी स्थित शिक्षक नेता स्व. विनोद सिंह के आवास पहुंचे।
विदित हो कि गत चार नवंबर को शिक्षक नेता विनोद सिंह का निधन हो गया था। शिक्षक नेता के घर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों का ढांढस बधाया। उनके दोनों पुत्र आशुतोष सिंह व अविनाश सिंह गौतम सहित शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना एवं सांत्वना दिया कि वह हर सुख-दुख में उनके साथ हैं। इस दौरान दोनों पुत्रों की आंखें नम हो गईं। दुख की घड़ी में अपने बीच पाकर परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।