विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू किसानों के लिए बना घाटे का सौदा, लागत भी नहीं निकल रही

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर में आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू पर भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि बाजार भाव भंडारण ...और पढ़ें

गाजीपुर में आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज में भारी घाटा लागत भी नहीं निकल पा रही।

गाजीपुर में आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज में भारी घाटा लागत भी नहीं निकल पा रही।

HighLights

  1. आलू का बाजार भाव भंडारण शुल्क से भी कम।

  2. किसानों को प्रति बोरी ₹42 का सीधा नुकसान।

  3. कोल्ड स्टोरेज में हजारों बोरी आलू फंसा हुआ।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बेहतर बाजार भाव की उम्मीद में कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने वाले किसानों को इस बार भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार में 50 किलो आलू की बोरी का भाव महज 125 रुपये रह गया है, जबकि भंडारण शुल्क और बोरी का खर्च मिलाकर 167 रुपये बैठ रहा है। इस तरह किसान को बिक्री पर ही प्रति बोरी 42 रुपये का नुकसान हो रहा है। उत्पादन लागत जोड़ने पर घाटा और बढ़ जाता है। एक बीघा आलू की खेती पर 35 से 40 हजार रुपये खर्च होते हैं।

जनपद में आलू की खेती का रकबा 10100 हेक्टेयर रहा है। बंपर उत्पादन हुआ है। जनपद के 39 कोल्ड स्टोरेज की कुल क्षमता 2.91 लाख मीट्रिक टन है, जिनमें किसानों ने 1.73 लाख मीट्रिक टन आलू रखा था। बिहार और झारखंड में मांग कमजोर होने से बाजार भाव में गिरावट आई है। कम कीमत मिलने के कारण किसान आलू की निकासी कम कर रहे हैं। इससे भंडारण अवधि बीतने के बाद भी हजारों बोरी आलू कोल्ड स्टोरेज में पड़ी हैं। बाजार की मंदी ने किसानों के साथ भंडारण कारोबारियों की चिंता भी बढ़ा दी है। जून में निकासी के समय से ही बाजार भाव गिर गया है। अब तो बाजार में नया आलू आ गया है। आलू की खेती पर

खाद, बीज, जुताई, रोपाई, सिंचाई और दवा का खर्च किसानों की लागत बढ़ा देता है। बाजार में 50 किलो आलू की बोरी का भाव महज 125 रुपये रह गया है, जबकि किसान को भंडारण शुल्क और बोरी का खर्च मिलाकर 167 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में आलू बेचने पर भी किसान को प्रति बोरी 42 रुपये का सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। लागत का आलम यह है कि बड़े किसान एक बीघा में तीन से चार बोरी डीएपी डालते हैं। एक बोरी डीएपी की कीमत करीब 1350 रुपये है।

125 रुपये में बिक्री पर किसानों को घाटा
कोल्ड स्टोरेज में व्यापारी दो श्रेणियों में आलू खरीद रहे हैं। पहली श्रेणी में 50 किलो की बोरी का भाव 125 रुपये है। जबकि किसान को प्रति बोरी 135 रुपये भंडारण शुल्क और 32 रुपये बोरी का खर्च देना पड़ता है। ऐसे में 125 रुपये में आलू बेचने पर किसान को भंडारण खर्च के मुकाबले ही 42 रुपये प्रति बोरी अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूसरी श्रेणी में 200 रुपये प्रति बोरी का भाव है। इसमें व्यापारी छंटाई कराकर बड़े आलू ले लेते हैं और छोटे आकार के आलू किसान को वापस कर देते हैं। मिल का खर्च, पल्लेदारी और चुनाई का भुगतान भी किसान को ही करना पड़ता है।

आलू फंसा तो मशीन बंद करना भी मुश्किल

इस समस्या से कोल्ड स्टोरेज संचालक भी परेशान हैं। निकासी की समय सीमा बीतने के बाद भी आलू बाहर नहीं निकलने से मशीनें बंद नहीं की जा सक रही हैं। मशीन बंद होने पर आलू खराब होने का खतरा है। चौकियां ओवरब्रिज स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में ही अभी करीब आठ हजार बोरी आलू डंप पड़ा है। यह स्थिति अकेले एक कोल्ड स्टोरेज की है। ऐसे में जिलेभर में किसानों और संचालकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।


केस एक : मनिहारी ब्लाक के इंद्रपुर छिड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान अवधेश यादव चौकियां ओवरब्रिज स्थित कोल्ड स्टोरेज में 200 बोरी आलू भंडारण किए हैं। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर बीत जाने के बाद भी वह निकासी के लिए नहीं आए।

केस दो : इंद्रपुर छिड़ी गांव निवासी जवाहर 150 बोरी आलू रखे हैं। कुछ माह पूर्व घर खाने के लिए कुछ बोरी आलू की निकासी कराए और बाकी कोल्ड स्टोरेज में ही छोड़ दिए हैं।

केस तीन : गोपपुर (सराय गोकुल) निवासी संदीप कोल्ड स्टोरेज में 30 बोरी आलू रखे हैं। मूल्य कम होने और भंडारण शुल्क नहीं मिल पाने की वजह से कोल्ड स्टोरेज में ही छोड़ दिए हैं

रेट कम होने से आलू निकासी की रफ्तार धीमी है।वैसे 70 प्रतिशत निकासी हो चुकी है। 30 प्रतिशत बाकी है, जिसकी निकासी चल रही है।

-

आशीष कुमार, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।