Move to Jagran APP

मुख्य आरोपित के बेटे अभिमन्यु को पुलिस ने दबोचा

हेड कांस्टेबल हत्याकांड के मुख्य आरोपित अर्जुन कश्यप के ऊपर पुलिस शिकंजा कसना शुरू कर दी है। शनिवार की रात नोनहरा पुलिस ने कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी के पास से अर्जुन के बेटे अभिमन्यु कश्यप को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 06:49 PM (IST)
मुख्य आरोपित के बेटे अभिमन्यु को पुलिस ने दबोचा
मुख्य आरोपित के बेटे अभिमन्यु को पुलिस ने दबोचा

जासं, गाजीपुर : हेड कांस्टेबल हत्याकांड के मुख्य आरोपित अर्जुन कश्यप के ऊपर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात नोनहरा पुलिस ने कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी के पास से अर्जुन के बेटे अभिमन्यु कश्यप को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में अभी तक 35 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

loksabha election banner

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव निवासी निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अर्जुन कश्यप की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। कई जिलों में छापेमारी के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह कहां है और किसके संरक्षण में है? यह फिलहाल किसी को पता नहीं। घटना के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हुई तो वह बौखला गया। पुलिस को चकमा देकर एक न्यूज एजेंसी के कार्यालय पहुंचा और अपने को निर्दोष बताते हुए बयान दिया। मीडिया में उसका बयान आया तो पुलिस एक बार फिर सक्रिय हुई मगर नतीजा सिफर रहा। बता दें 29 दिसंबर को आरक्षण की मांग को लेकर नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ के पास निषाद पार्टी के कार्यकर्ता रास्ता जाम कर रहे थे। उन्हें हटाने पहुंची करीमुद्दीनपुर थाना की पुलिस पर प्रदर्शनकारी पथराव कर दिए। सिर पर पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 32 नामजद व 70-80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अब्दुल वसीम खां ने बताया कि हेड कांस्टेबल हत्याकांड में अभिमन्यु भी आरोपित है। उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.