सादा जीवन, उच्च विचार के पर्याय थे प्रो. शोभनाथ
जागरण संवाददाता मनिहारी (गाजीपुर) क्षेत्र के मां गायत्री प्राइवेट आइटीआइ संस्थान में शोक स
जागरण संवाददाता, मनिहारी (गाजीपुर) : क्षेत्र के मां गायत्री प्राइवेट आइटीआइ संस्थान में शोक सभा कर समाजवादी चितक स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं किसान नेता प्रो. सोमनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि वह नौजवानों, छात्राओं व किसानों के बारे में हमेशा सोचते थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरुप पांडेय ने कहा कि वह सादा जीवन और उच्च विचार के पर्याय थे।अन्याय के खिलाफ संघर्ष ही उनके जीवन का मिशन था। सुनील कुमार यादव ने कहा कि सभी जाति व धर्म के लोगों को लेकर चलने के कारण ही वह जन-जन में लोकप्रिय थे। हमेशा गरीबों के हित की बात सोचते थे। अंत में उनके अधूरे सपना को पूरा करने का संकल्प लिया गया। प्रवीण कुमार एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, शोभनाथ भारतीय, कार्तिक यादव, पप्पू कुमार, रीता देवी, प्रतिमा भारती, भानू प्रताप यादव, संगीता देवी, प्रियंका यादव आदि थे। अध्यक्षता वीरेंद्र प्रताप व संचालन पवन कुमार प्रजापति ने किया।