घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरों ने उड़ाई
जासं कासिमाबाद (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के परजीपाह गांव में रविवार की रात दुर्गेश गुप्ता के घर के सामने खड़ी पिकअप चोरों ने उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 10:20 PM (IST)
जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के परजीपाह गांव में रविवार की रात दुर्गेश गुप्ता के घर के सामने खड़ी पिकअप चोरों ने उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
साधापुर निवासी दुर्गेश गुप्ता की दुकान व मकान परजीपाह में है। देर रात वह पिकअप दुकान के वाहन खड़ा कर दिए। गांव में मेला के बाद बिरहा का कार्यक्रम चल रहा था। रात लगभग 11 बजे चोर वाहन चालू कर ले जाने लगे। आवाज सुन दुर्गेश शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन चोर फरार हो गए। प्रभारी पन्नग भूषण ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें