विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में छठ के बाद काम पर लौटने लगे लोग, ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे की बढ़ी मुसीबत

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 06:23 PM (IST)

छठ महापर्व के समापन के बाद लोग कामकाज के लिए अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। इससे दिलदारनगर रेलवे ...और पढ़ें

गाजीपुर में छठ के बाद काम पर लौटे लोग ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

गाजीपुर में छठ के बाद काम पर लौटे लोग ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

HighLights

  1. छठ के बाद लोग कामकाज के लिए लौट रहे हैं।

  2. दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी।

  3. दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भारी आपाधापी।

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद लोग कामकाज और रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों की ओर लौटने लगे हैं। इससे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।

मंगलवार सुबह से ही यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर जुटे रहे। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए आपाधापी मच गई। ट्रेनों के भीतर भी भारी भीड़ रही और कई सामान्य श्रेणी के कोच पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए।

छठ पर्व के बाद रोजी-रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब और अन्य महानगरों में जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। परिवार और गांव से विदा लेकर लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से स्टेशन पर पर्व के बाद होने वाली आवाजाही का असर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी भी सक्रिय हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।