Move to Jagran APP

नहर में पानी छोड़े जाने से डूबी धान की फसल

चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली जमानियां मुख्य नहर में शनिवार को अचानक पानी छोड़ने से ओवरफ्लो हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 05:51 PM (IST)
नहर में पानी छोड़े जाने से डूबी धान की फसल
नहर में पानी छोड़े जाने से डूबी धान की फसल

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली जमानियां मुख्य नहर में शनिवार को अचानक पानी छोड़ने से ओवरफ्लो हो गया। इससे बारा, गहमर गांव के किसानों की करीब 50 बीघा धान की खड़ी फसल डूब गई। जरूरत के बिना नहर में अधिक पानी छोड़े जाने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने पानी छोड़े जाने के पीछे सिचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

जमानियां मुख्य नहर में जरूरत न होने के बाद भी अधिक पानी छोड़ दिया गया। इससे सुनील सिंह, अरुण सिंह गुड्डू, रविन्द्र, अवधेश राजभर, महामुनि राजभर, जनार्दन यादव, परशुराम चौबे, भगवान चौधरी, पप्पू बाबा, रमेश सिंह, हरिराम आदि किसानों की धान की खड़ी फसल पानी से डूब गई। किसानों ने आरोप लगाया है कि बेमौसम नहर में पानी छोड़े जाने से धान की फसल के सड़ने तथा तैयार फसल की कटाई बाधित होने की स्थिति बन गई है। पानी के कारण खेतों में जलजमाव हो गया है। इससे गेहूं की फसल की बोआई में भी देरी होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसानों ने सिचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पानी छोड़े जाने की जांच की मांग अधिशासी अभियंता से की है। ---

- जमानियां मुख्य नहर पिछले तीन दिन से बंद है। बारिश के कारण दिक्कत उत्पन्न हुई है, नहर में जो भी पानी है, वह बारिश का ही है। एक-दो दिन में वह भी खत्म हो जाएगा।

- हिमांशु सिंह, जेई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.