विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4.41 करोड़ की लागत से बहादुरगंज बाईपास रोड का होगा चौड़ीकरण, ओपी राजभर ने किया भूमिपूजन

Published: Fri, 10 Apr 2026 06:42 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बहादुरगंज में एम के बंधा एप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का भूमि पूजन किया। ...और पढ़ें

बहादुरगंज बाई पास रोड का होगा चौड़ीकरण। फाइल फोटो

बहादुरगंज बाई पास रोड का होगा चौड़ीकरण। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहादुरगंज (गाजीपुर)। कैबिनेट मंत्री पंचायती राज ओमप्रकाश राजभर द्वारा शुक्रवार को गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहा के समीप एम के बंधा बहादुरगंज एप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का शिलान्यास भूमि पूजन कर किया गया। भूमि पूजन के पश्चात पंचायती राज मंत्री ने

लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मऊ कासिमाबाद मार्ग से एम के बंधा एप्रोच मार्ग का चौड़ीकरण 4 करोड़ 41 लाख की धनराशि स्वीकृत हुआ है।चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई 21 फिट होने से लोगों को सुगमता होगी। परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही, मार्ग के सुंदरीकरण से इलाके की सौंदर्यात्मक छवि भी बेहतर होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।पूर्व में चंडी धाम मंदिर परिसर में सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ 43 लाख की चर्चा की।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है।सड़कों, पुलों एवं अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।कार्यदाई संस्था को आगाह किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय ,जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

अंत में मंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसी योजनाएं लागू की जाती रहेंगी।

मंत्री ने कहा कि 9 साल के कार्यकाल में किसी संस्था को पैसा नहीं दिया गया, गरीबों के गांवों में विकास के कार्य कराए गए विकास कार्यों की बात करते हुए कि मंत्री ने मरदह से कुतुबपुर रोड, मटेहू से सलामतपुर तक, बहराइच में आर टी आई कॉलेज,आदि विकास कार्यों की चर्चा किया।

रामायण गुप्ता, फैजान खान, दिनेश राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश अकेला, सुहेलदेव जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, विपिन बिहारी सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम, मेडा के अधिकारियों से मिले व्यापारी

यह भी पढ़ें- बलिया में मई तक पूरा होगा निर्माणाधीन पुल का कार्य, जल्द शुरू होगा आवागमन