मेरठ में शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम, मेडा के अधिकारियों से मिले व्यापारी
किला रोड व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किला रोड जेल चुंगी चौड़ीकरण को लेकर मेडा अधिकारियों से मुलाकात की।

HighLights
किला रोड जेल चुंगी चौड़ीकरण पर व्यापारियों की मेडा से मुलाकात।
व्यापारियों ने स्वीकृत मानचित्र और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की मांग की।
14 मीटर फोरलेन सड़क, डिवाइडर, फुटपाथ निर्माण की योजना स्वीकृत।
जागरण संवाददाता, मेरठ। किला रोड व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में मेडा उपाध्यक्ष के कार्यालय पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति पर वीसी ओएसडी भूपेंद्र सिंह से मिलकर स्वीकृत मानचित्र की मांग की गई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
व्यापारियों ने कहा गत दिनों में जेल चुंगी किला रोड मार्ग चौड़ीकरण एवं जेल चुंगी चौराहे के सुंदरीकरण की योजना की स्वीकृति हुई है। सेंट्रल मार्केट के प्रकरण के बाद में बाजार में व्यापारियों में भय का माहौल है।
संबंधित अधिकारी के माध्यम से अवगत कराया गया कि किला रोड जेल चुंगी पर शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई। सड़क पर 1.5 मीटर के डिवाइडर से अलग फोरलेन 14 मीटर की सड़क का नव निर्माण होगा, तत्पश्चात फुटपाथ का निर्माण विद्युत पोल हटाने का कार्य होगा।
अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी विकास कार्यों में पूर्व की तरह सहयोग करेंगे। उनके प्रतिष्ठान का भी ध्यान रखा जाए। विकास सड़क मार्ग के साथ बाजार का विकास करना प्राथमिकता में होना चाहिए। महामंत्री दिनेश सिंह, कोषाध्यक विक्रम पाल, मनीष रस्तोगी, अजय सिंह, राहुल वर्मा, हेमंत सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
