Move to Jagran APP

अब घर-घर में लग रहे गिलोय के पौधे

जागरण संवाददाता बारा (गाजीपुर) कोरोना से लड़ाई में लोग गिलोय को रामबाण मानने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 04:54 PM (IST)
अब घर-घर में लग रहे गिलोय के पौधे

जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : कोरोना से लड़ाई में लोग गिलोय को रामबाण मानने लगे हैं। घर-घर गिलोय की मांग बढ़ गई है। आलम यह है कि महज तीन माह पूर्व तक ज्यादातर लोग इसके पौधे को पहचानते नहीं थे। आज इसको देखते ही पांव रुक जा रहे हैं। पिछले दो महीने में बारा में सौ से अधिक घरों में गिलोय की मांग बढ़ी है। अन्य क्षेत्रों में बच्चे से लेकर बूढ़े तक प्रतिदिन नियमित रूप से इसका काढ़ा पी रहे हैं। आज पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलिए गिलोय का महत्व आज पूरे देश में बढ़ गया है।

loksabha election banner

घर-घर गिलोय पहुंचने लगा है। लोगों को लगने लगा है कि इसके सेवन से कोरोना जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। बताया जाता है कि इसका काढ़ा पीने से इम्युनिटी पावर बढ़ जाती है, जो बीमारियों की चपेट में आने से रोकती है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के कई नर्सरी में इसके पौधे उपलब्ध नहीं हैं। नर्सरी संचालक राजू बताते हैं कि पिछले दो महीने में इस पौधे की मांग अचानक से बढ़ी है लेकिन अफसोस है कि उनकी नर्सरी में गिलोय उपलब्ध नहीं है। इससे वे लोगों को उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

-गिलोय का सेवन कैसे किया जाए और इसका फायदा पूरी तरह से मिल सके, इसके लिए लोग नेट का सहारा लेकर इसका सेवन करने का विधि जान रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग गिलोय के तने के लिए 15 से 20 किलो मीटर दूरी तय कर रहे हैं। इंटरनेट के माध्यम से इसका काढ़ा बनाने के लिए गिलोय के तने के साथ तुलसी पत्ता, सौंफ, मेथी, लौंग आदि का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनियों के गिलोय उपलब्ध

इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाला गिलोय का पौधा नहीं मिल पाने के कारण काफी संख्या में लोग ब्रांडेड कंपनियों की गिलोय बटी खरीद रहे है। कंपनियों ने भी कोरोना के इस काल में अपने ब्रांड का जमकर प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है। आज सभी आयुर्वेदिक दुकानों में गिलोय की बिक्री काफी बढ़ गई है।

बढ़ेगा इम्युनिटी पावर

कोरोना की अभी कोई दवा नहीं बन पाई है। वैसे वनस्पतियों में कई खूबियां हैं। जिसे जानकार लोग मौजूदा परिप्रेक्ष्य में इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इन्हीं में एक है गिलोय। गिलोय की खासियत है कि यह बुखार सहित इम्युनिटी पावर बढ़ाने में रामबाण है। गिलोय, तुलसी, अजवाइन, दालचीनी, कलौंजी का बराबर मिश्रण कर काढ़ा बनाकर चार-चार घंटे पर सेवन करने से इम्युनिटी पावर बढ़ेगा।

डा. एम खालिद (अलीग), पूर्व राजकीय चिकित्साधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.