चैता गीतों पर रात भर झूमते रहे श्रोता
जासं गाजीपुर गहमर गांव के उत्तर टोला में बुधवार की रात चैता मुकाबला हुआ। इसमें बिहार व गहमर की टीमों ने हिस्सा लिया। बिहार से आए व्यास मुन्ना मिश्रा ने गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। श्रोता रात भर झूमते रहे। नगदिलपुर के गायक छोटे बाबा लहरी ने रामजी जनमलन हे राम चैत मासे व देवी गीत प्रस्तुत किया। आयोजक राम प्रकाश उपाध्याय ने सभी गायकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जासं, गाजीपुर : गहमर गांव के उत्तर टोला में बुधवार की रात चैता मुकाबला हुआ। इसमें बिहार व गहमर की टीमों ने हिस्सा लिया। बिहार से आए व्यास मुन्ना मिश्रा ने गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। श्रोता रात भर झूमते रहे। नगदिलपुर के गायक छोटे बाबा लहरी ने रामजी जनमलन हे राम चैत मासे व देवी गीत प्रस्तुत किया। आयोजक राम प्रकाश उपाध्याय ने सभी गायकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा चौरसिया, संजय कुशवाहा, संत उपाध्याय, द्वारिका कुशवाहा आदि थे।