पुण्यतिथि पर याद किए गए नरसिंह यादव
जागरण संवाददाता मलसा (गाजीपुर) क्षेत्र के करैला गांव में शुक्रवार को पाक्षिक सत्संग समिति
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 04:28 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 04:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मलसा (गाजीपुर) : क्षेत्र के करैला गांव में शुक्रवार को पाक्षिक सत्संग समिति के संस्थापक सदस्य नरसिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चंद्रेश महाराज ने कहा कि यह मृत्युलोक है। यहां जो भी जन्म लेता है उसे एक न एक दिन शरीर छोड़ना ही पड़ता है। चाहे वह धनवान, निर्धन, बलवान, निर्बल, संत हों या असंत। यहां अमर वही होता है जिसने अपने को परोपकार, दान, दया के लिए समर्पित कर दिया हो। विनोद श्रीवास्तव, राधेश्याम चौबे, बुच्चा यादव, संत दयाराम दास व अशोक शर्मा ने भी कथाअमृत पान कराया। श्याम नारायण ने आभार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें