पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार गैंग का शातिर गिरफ्तार
मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय शातिर तुफैल खां को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की रात दस बजे पुलिस पर फायरिग कर वह भाग रहा था तभी घेराबंदी कर लट्ठूडीह पुलिया के पास से दबोच लिया गया।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय शातिर तुफैल खां को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की रात दस बजे पुलिस पर फायरिग कर वह भाग रहा था, तभी घेराबंदी कर लट्ठूडीह पुलिया के पास से दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिदा कारतूस, एक खोखा व दो किग्रा गांजा बरामद हुआ।
करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शुक्रवार की रात में पुलिस टीम चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान करीब 10 बजे लट्ठूडीह पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल घूमते नजर आया। पुलिस को देख वह भागने लगा। पीछा करने पर फायरिग कर दी। हालांकि पुलिस ने अपने को सुरक्षित रखते हुए उसे धर-दबोचा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, उसकी नली में फंसा कारतूस और जेब से एक कारतूस बरामद किया गया। उसके पास मौजूद झोला से दो किलो गांजा बरामद किया गया। जांच में पता चला कि वह मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य थाना क्षेत्र के महेंद गांव निवासी तुफैल खां है। संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामनरेश यादव, अवधेश तिवारी, नागेंद्र प्रसाद और शिवविजय सिंह शामिल थे।