विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्तार अंसारी के बेटे का सपा कार्यालय पर आरोप, कहा- मुझे खरीदने का दिया लालच, मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश

Published: Tue, 14 May 2024 09:26 PM (IST)

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली आइएनडीआइए गठबंधन की ओर से आयोजित सभा में उसका पुत्र उमर अंसारी पहुंचा। ...और पढ़ें

मुख्तार अंसारी के बेटे का सपा कार्यालय पर आरोप
मुख्तार अंसारी के बेटे का सपा कार्यालय पर आरोप

संवाद सहयोगी, गाजीपुर। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली आइएनडीआइए गठबंधन की ओर से आयोजित सभा में उसका पुत्र उमर अंसारी पहुंचा।

अफजाल अंसारी के नामांकन के बाद सपा कार्यालय पर सभा में उमर अंसारी ने आरोप लगाया कि मेरे परिवार को तोड़ने के साथ ही मुझे खरीदने की कोशिश की गई। मुकदमों से डराया जा रहा है। यह कोशिश करने वालों का पता होना चाहिए कि हम किस परिवार से हैं।

यह भी पढ़ें- पांच साल में डबल हुई अफजाल अंसारी की संपत्ति, कैश इन हैंड हुआ पांच गुना; एक रबर बोट के भी मालिक

परिवार को कोई न तोड़ सकता और न ही खरीद सकता है। हमारी चौथी पीढ़ी राजनीति में है। हम जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें- लाखों के जेवरात… करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मुख्तार अंसारी की भतीजी नुसरत, लोकसभा चुनाव में निर्दल भरा पर्चा