विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाखों के जेवरात… करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मुख्तार अंसारी की भतीजी नुसरत, लोकसभा चुनाव में निर्दल भरा पर्चा

Published: Tue, 14 May 2024 08:07 PM (IST)

सपा प्रत्याशी व निर्दल के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली नुसरत अंसारी के नाम पिता अफज़ाल अंसारी और मां ...और पढ़ें

नुसरत के पास प्राइवेट नौकरी व कृषि आय से है करोड़ों की संपत्ति
नुसरत के पास प्राइवेट नौकरी व कृषि आय से है करोड़ों की संपत्ति

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। Nusrat Ansari Net Worth: सपा प्रत्याशी व सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी प्राइवेट नौकरी व कृषि आय कर करोड़पति है। इनकी कुल चल व अचल सम्पत्ति 6.24 करोड़ की है। नुसरत पर 6.94 लाख गाड़ी का ऋण भी है।

सपा प्रत्याशी व निर्दल के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली नुसरत अंसारी के नाम पिता अफज़ाल अंसारी और मां से दान व क्रय के रूप में 42174 हेक्टेयर जमीन मिली है। उनके पास 240 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 15.60 लाख है।

दिल्ली नंबर की टाटा नेक्सान माडल 2022 की कार है। इनके पास नकदी मात्र 1.60 लाख रुपये है। छह बैंक खाते हैं। 31 वर्षीय नुसरत टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस से एमए हैं। वह पिरामल फाउंडेशन नई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी वर्क फ्राम होम करती है।

यह भी पढ़ें: पांच साल में डबल हुई अफजाल अंसारी की संपत्ति, कैश इन हैंड हुआ पांच गुना; एक रबर बोट के भी मालिक