मुंबई से घर लौट रहा युवक लापता
जासं, खानपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के अलीमापुर गांव निवासी युवक अभिषेक कुमार आठ दिनों से
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 05:14 PM (IST)
जासं, खानपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के अलीमापुर गांव निवासी युवक अभिषेक कुमार आठ दिनों से लापता है। घरवाले काफी खोजबीन किए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घरवाले थाने में तहरीर दिए हैं। गांव निवासिनी अंजू देवी का इकलौता पुत्र अभिषेक कुमार मुंबई गया था। 13 अप्रैल को घर के लिए निकला लेकिन अब तक नहीं पहुंचा। मोबाइल बंद होने व बेटे के घर नहीं आने से परिवार के लोग परेशान हो गए। वे मुंबई पहुंचकर खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चल सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें