रेल राज्यमंत्री ने निधन पर जताया शोक
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को सिधौना गांव पहुंचे व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के साथी रहे राजबिहारी मिश्र के निधन पर शोक जताया। उनके परिजनों को सांत्वना देने के साथ पुरानी बातों को यादकर भावुक हो उठे। मर्माहत रेल राज्यमंत्री ने कहा कि राजनीति का ककहरा एक साथ ही शुरू किया था। साहित्य में विशेष रुचि होने के कारण वे अध्यापन के क्षेत्र में चले गए।
जासं, खानपुर (गाजीपुर) : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को सिधौना गांव पहुंचे व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के साथी रहे राजबिहारी मिश्र के निधन पर शोक जताया। उनके परिजनों को सांत्वना देने के साथ पुरानी बातों को यादकर भावुक हो उठे। मर्माहत रेल राज्यमंत्री ने कहा कि राजनीति का ककहरा एक साथ ही शुरू किया था। साहित्य में विशेष रुचि होने के कारण वे अध्यापन के क्षेत्र में चले गए। राजबिहारी मिश्रा की पत्नी शारदा देवी से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व महाविद्यालय में पढ़ाते समय राजबिहारी मिश्रा की हृदयगति रूकने से मौत हो गई थी। इस दौरान सरकार मिश्र, रामजी ¨सह बागी, विजय मिश्र, देवव्रत चौबे, अनिमेष, छांगुर, कमला मिश्र, शिवाजी मिश्र मौजूद थे।