आनलाइन होंगे कर्मचारियों व पेंशनरों के मेडिकल क्लेम, जनसेवा केंद्रों पर भी सुविधा
गाजीपुर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे अब ऑनलाइन होंगे। जनहित स्वास्थ्य पोर्टल को मानव संपदा से जोड़ा गया है, जिससे ई-डिस्ट्रिक्ट जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकेगा।

मानव संपदा पोर्टल से जुड़ा जनहित स्वास्थ्य पोर्टल, आफलाइन दावे नहीं होंगे स्वीकार।
HighLights
सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के मेडिकल क्लेम अब ऑनलाइन।
जनहित स्वास्थ्य पोर्टल मानव संपदा पोर्टल से जुड़ा।
ई-डिस्ट्रिक्ट जनसेवा केंद्रों से भी आवेदन संभव।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिले के सरकारी कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और पेंशनरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिम्बर्समेंट) के लिए अब कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। चिकित्सा दावों की पूरी प्रक्रिया आनलाइन कर दी गई है।
इसके लिए जनहित स्वास्थ्य पोर्टल को मानव संपदा (ईएचआरएमएस) पोर्टल से जोड़ दिया गया है। अब चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे भौतिक रूप से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कर्मचारी और पेंशनर जिले के ई-डिस्ट्रिक्ट जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 30 रुपये यूजर चार्ज निर्धारित किया गया है।