विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जासं रेवतीपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के उत्तरौली गांव में शुक्रवार की शाम विवाहिता सीमा सिंह (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर घटना के बाद परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे
जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के उत्तरौली गांव में शुक्रवार की शाम विवाहिता सीमा सिंह (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर घटना के बाद परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे।
गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी सीमा सिंह की शादी वर्ष 2012 में उत्तरौली गांव निवासी रवि सिंह के साथ हुई थी। दोनों के बीच जुड़वा छह वर्ष के दो बच्चे भी हैं। दोपहर में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद विवाहिता अपने कमरे में सोने चली गई। शाम में जब परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो देखा कि विवाहिता का शव छत की कुंडी से लगे फांसी के फंदे से लटक रहा था। जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।