धूमधाम से मनी मकरसंक्रांति, स्नान दान से कमाया पुण्य
गाजीपुर : श्रद्धा और भक्ति का पर्व मकर संक्रांति सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने स्नान दान कर पुण्य कमाया।
जासं, गाजीपुर : श्रद्धा और भक्ति का पर्व मकर संक्रांति सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने स्नान दान कर पुण्य कमाया। मंदिरों में विविध आयोजन किए गए। सुबह उठकर स्नान कर सबसे पहले भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। देवी-देवताओं की पूजा के बाद दही, चूड़ा के साथ तिलकुट खाया। मकर संक्रांति को लेकर पतंग उड़ाने से लेकर दही-चूड़ा व खिचड़ी खाने की परंपरा को पूरा किया गया। वहीं बहुत से क्षेत्रों में मंगलवार को यह पर्व मनाया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश ¨सह ने अपने पैतृक गांव सेवराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करने के उपरांत अपने हाथ से उन्हें दही-चूड़ा खिलाया। इस दौरान दिलदारनगर स्थित माधव मुकुंद नेत्र चिकित्सालय के डा. माधव मुकुंद ¨सह, डा. अखिलेश यादव, डा. संतोष गुप्ता द्वारा लोगों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कर दवा वितरित किया गया। इसमें मन्नू ¨सह, रणजीत यादव, सुरेंद्र यादव, रमाशंकर कुशवाहा, अभिमन्यु ¨सह आदि रहे।
खानपुर : श्रद्धालु दो दिन के मकर संक्रांति होने पर उहापोह की स्थित में दिखे। पर्णकुटी गौरी के महंत अरूणदास जी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मकर राशि की समय सीमा परिवर्तित होने से प्रति वर्ष 40 मिनट समय खिसकते-खिसकते एक दिन का अंतर आ गया है। जिससे इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व और अमृत स्नान मंगलवार को हो रहा है। बिछुड़न नाथ मंदिर में महिलाओं ने भारी संख्या में शिवार्चन कर दान दिया।
बिरनो : क्षेत्र के भैरोपुर गांव के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सेवा समिति द्वारा सोमवार को मंदिर परिसर में क्षेत्र के दो हजार लोगों को खिचड़ी खिलाकर मकर-सक्रांति का पर्व मनाया गया। महिलाओं, बच्चो के साथ-साथ वयस्क लोगों ने भी खिचड़ी का स्वाद चखा। ग्रामीण अरूण ¨सह, दिनेश राजभर, प्रकाश राजभर, जितेंद्र गुप्ता रहे।