हिदू धर्म के रक्षक थे महाराजा सुहेलदेव
जासं मरदह (गाजीपुर) क्षेत्र के कोदई में अखिल भारतीय राजभर संगठन की ओर से महाराजा सम्राट सुहेलदेव राजभर जयंती पखवारा के तहत शुक्रवार को समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने कहा कि सुहेलदेव जैसे वीर पुरुष के पराक्रम के कारण आक्रमणकारियों के मंसूबे विफल हुए थे। वह हिदू धर्म के रक्षक थे।
जासं, मरदह (गाजीपुर) : क्षेत्र के कोदई में अखिल भारतीय राजभर संगठन की ओर से महाराजा सम्राट सुहेलदेव राजभर जयंती पखवारा के तहत शुक्रवार को समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने कहा कि सुहेलदेव जैसे वीर पुरुष के पराक्रम के कारण आक्रमणकारियों के मंसूबे विफल हुए थे। वह हिदू धर्म के रक्षक थे। अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. रणविजय राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव से प्रेरणा लेकर देश की सभ्यता, संस्कृति एवं हिदू धर्म पर विभिन्न प्रकार के प्रत्यक्ष-परोक्ष हमले से मुकाबला करने की जरूरत है। विदेशी पैसे के बल पर विदेशी ताकतें हिदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में लगी हैं। इस्पात मंत्रालय के पूर्व सचिव बैजनाथ राजभर, रामदरश राजभर, जंगी प्रसाद राजभर, तेजलाल, डा. प्रभुनाथ, बैजनाथ चौधरी, मुसाफिर, रमाशंकर, अमरजीत, कमला, राजकुमार, योगेश आदि थे। अध्यक्षता रामदरश राजभर व संचालन श्यामसुंदर राजभर ने किया।