यातायात नियमों का पालन करने को किया जागरूक
जागरण संवाददाता गाजीपुर नगर के रौजा तिराहा पर सती अनुसुइया ग्राम उत्थान सेवा समिति की ओर
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: नगर के रौजा तिराहा पर सती अनुसुइया ग्राम उत्थान सेवा समिति की ओर से गुरुवार को सड़क सुरक्षा जन जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कठपुतली नाच व जादू के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि सेवा समिति का प्रयास सराहनीय है। सभी लोगों को यातायात नियमों के बारे में सचेत होना चाहिए। बच्चों को भी इसके बारे में बताएं। समिति के सचिव कमलेश प्रकाश सिंह ने कहा कि देश में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती है। ऐसे में हम सभी को सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए चलना चाहिए। इससे हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। अंत में समिति की ओर से लोगों को मास्क वितरित किया गया। मुन्नी राय, रुचि कुमारी, सर्वेश यादव, रागिनी सिंह, राजीव त्रिपाठी, आफताब आदि थे।