संयम व समृद्धि के प्रतीक हैं भगवान गणेश
जासं गाजीपुर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने बुधवार की शाम सार्वजनिक गणेश पूजा समिति युवा दल की ओर से झंडातर पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की आरती उतारी। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी मत्था टेककर परिवार के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश संयम विवेक समृद्धि ज्ञान एवं समरसता के प्रतीक हैं। पूर्ण मनोयोग से पूजन-अर्चन करने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। गणपति को विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भी कहा गया है।
जासं, गाजीपुर : पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने बुधवार की शाम सार्वजनिक गणेश पूजा समिति युवा दल की ओर से झंडातर पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की आरती उतारी। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी मत्था टेककर परिवार के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश संयम, विवेक, समृद्धि, ज्ञान एवं समरसता के प्रतीक हैं। पूर्ण मनोयोग से पूजन- अर्चन करने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। गणपति को विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भी कहा गया है। इनकी भक्ति से हमें माता-पिता व गुरु के सम्मान के साथ ही सामाजिक जीवन में सभी के प्रति समादर का भाव रखने एवं लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। शिवानंद वर्मा, भोला बाबा, मनोज पांडेय, संजय वर्मा, गोपाल वर्मा, जनार्दन गुप्ता, पवन मिश्रा, मधुरकांत रावत, अन्नू पांडेय आदि थे।