श्रीराम राज्याभिषेक का सजीव मंचन, दर्शक भावविभोर
जासं गाजीपुर अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से शनिवार की रात भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। पात्रों की सजीव प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम माता सीता लक्ष्मण व हनुमान के जयकारे लगाए। कमेटी की ओर से दुर्गा पंडाल सजावट के लिए नवयुवक पाल दुर्गा पूजा समिति रुई मंडी को प्रथम नवयुवक दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ को द्वितीय व जनपदीय दुर्गा पूजा समिति महुआबाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
जासं, गाजीपुर : अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से शनिवार की रात भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। पात्रों की सजीव प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान के जयकारे लगाए। कमेटी की ओर से दुर्गा पंडाल सजावट के लिए नवयुवक पाल दुर्गा पूजा समिति रुई मंडी को प्रथम, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ को द्वितीय व जनपदीय दुर्गा पूजा समिति महुआबाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक व माल्यार्पण किया। कमेटी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपनी सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए सच्चे लोकतंत्र की स्थापना की, जो वर्तमान समय में भी यथार्थ है। रामलीला मंचन के द्वारा जो संदेश दिए जाते हैं उनको हमें आत्मसात करने की जरूरत है। एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने कहा कि बीते वर्ष एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कमेटी के सदस्यों से वादा किया था कि रामलीला मैदान के गेट नंबर एक से लेकर मैरेज हाल होते हुए दक्षिणी दीवार तक रोड बनवाया जाएगा। इसका प्रस्ताव निधि से दे दिया गया है। जल्दी ही सड़क बनवाई जाएगी। उपाध्यक्ष प्रकाश चंद श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, लक्ष्मीनारायण, लव कुमार त्रिवेदी, वीरेश वर्मा, शिवपूजन तिवारी, अभय कुमार अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश प्रसाद, ओम नारायण, प्रदीप कुमार आदि थे। अध्यक्षता दीनानाथ गुप्ता व संचालन योगेश वर्मा ने किया।