विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएसपी की कानूनी गारंटी और आलू का मूल्य 1700 रुपये क्विंटल तय करने की मांग

By Manoj Kumar Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 01:55 PM (GMT+05:30)

संयुक्त किसान मोर्चा ने गाजीपुर में एमएसपी की कानूनी गारंटी और आलू का मूल्य 1700 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कर्जमाफी, बिजली समस्या के समाधान और खेती की लागत नियंत्रित करने की भी मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

गाजीपुर में किसानों का प्रदर्शन एमएसपी की कानूनी गारंटी और आलू के उचित दाम की मांग।

गाजीपुर में किसानों का प्रदर्शन एमएसपी की कानूनी गारंटी और आलू के उचित दाम की मांग।

HighLights

  1. संयुक्त किसान मोर्चा ने गाजीपुर में विशाल जुलूस निकाला।

  2. एमएसपी की कानूनी गारंटी और आलू के दाम की मांग।

  3. किसानों ने कर्जमाफी और बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कृषि उपज पर कानूनी गारंटी के साथ लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने और आलू का मूल्य 1700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया।

सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालकर किसान जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क पहुंचे। यहां सभा के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौंपा।

सभा में किसान नेताओं ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी निर्धारित करने की मांग उठाई। साथ ही किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, खेती की बढ़ती लागत पर नियंत्रण, कृषि उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।

सभा को किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, अनुभव दास शास्त्री, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, रामाश्रय यादव, अशोक मिश्रा, राजदेव यादव और मनोज कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता अनुभव दास शास्त्री और संचालन ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।