Move to Jagran APP

महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा विश्वसनीय

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : लगभग 3.2 करोड़ की लागत से निर्मित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 10:31 PM (IST)
महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा विश्वसनीय
महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा विश्वसनीय

जासं, गाजीपुर : संगठन में नि:स्वार्थ भावना से कार्य करना चाहिए, इससे निपुणता आती है। भले ही कुल जनसख्या का लगभग 50 फीसद भाग महिलाओं का है, लेकिन समाज में शांति एवं सदाचार स्थापित करने में उनका योगदान इससे कहीं ज्यादा है। महिलाओं के पास कुछ ऐसी ईश्वरीय शक्तियां हैं जो आमतौर पर पुरुषों में नहीं पायी जाती और इन्हीं शक्तियों एवं अपने कार्य कौशल की बदौलत आज समाज में आगे आकर बहनों ने अपना एक सर्वमान्य एवं सम्माननीय स्थान बनाया है।

loksabha election banner

यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह ने मंगलवार को टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई के बाद संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं के लिए राजनीति की अपार संभावनाएं है। आज देश का रक्षा मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग पहली बार किसी महिला ने संभाला हुआ है। विदेश मंत्रालय पर महिला आसीन है। ऐसे देश-प्रदेश में अनेक उदाहरण हैं जो ये सिद्ध करते हैं की हिन्दुस्तान में महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में राजनैतिक अवसर अधिक मिले हैं। बैठक को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र की मंत्री सरोज कुशवाहा जी ने कहा कि पहले परिवार और समाज में पुरुषों की राय महत्वपूर्ण होती थी लेकिन आज इस बदलते परि²श्य में न सिर्फ घर परिवार अपितु समाज में भी महिलाओं की राय को प्रमुखता दी जाती है। जिसके परिणामस्वरूप समाज के साथ ही राष्ट्र भी मजबूत हो रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए जितनी संभावनायें भाजपा में हैं, शायद वो किसी अन्य पार्टी में नहीं है। सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनेक योजनायें लागू की हैं जिसका प्रत्यक्ष लाभ हमारी लाखों बहनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की विश्वसनीयता पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है। इसका कारण उनका आत्मविश्वास और उनकी दूरदर्शिता है। कार्यक्रम को रत्ना सरोज, निर्मला पाठक, उषा ¨सह और रंजू शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रियवंदा मिश्रा, गुड़िया ¨सह, रेनू गुप्ता, उर्मिला देवी, बुच्ची देवी, सुनीता देवी, सरोज देवी, आरती श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, रमिता राजभर, अंजना देवी, लालसा देवी, निर्मला गुप्ता, ज्योति देवी, सरिता देवी, रंभा राय, रत्ना सरोज, साधना यादव, सुशीला सोनकर व उषा ¨सह आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा विभा पाल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.